Thursday, August 13, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरटैंकर की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत व...

टैंकर की चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत व दूसरा घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कस्बा शिवाली के नजदीक सतगुरु धाम के पास करीब रात 10 बजे हुआ। बाइक सवार दोनों युवकों को टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, घायल युवक के बयान दर्ज कर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments