Friday, August 14, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरबच्चों से भरी RDS स्कूल बस पलटी, वीडियो वायरल

बच्चों से भरी RDS स्कूल बस पलटी, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनुपशहर तहसील क्षेत्र के गांव लोहरा में बुधवार को बच्चों से भरी RDS स्कूल बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की गई। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावकों में भी चिंता फैल गई।
बताया जा रहा है कि मामला बुधवार का था। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पलटी हुई स्कूल बस और मौके पर जुटे लोगों को देखा जा सकता है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस में कुल कितने बच्चे सवार थे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments