बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सुरक्षित सफर कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चला रहा है। चार दिन में एआरटीओ प्रवर्तन ने 11 स्कूल वाहनों को सीज किया। साथ ही 12 अनधिकृत वाहन समेत 18 वाहनों के चालान काटे। इन सभी पर तीन लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि 11 से 25 अगस्त तक मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बिना फिटनेस व मानक विहीन वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अनधिकृत रूप से बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने में संचालित हो रहे वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत 11 स्कूल सीज, 12 अनाधिकृत वाहन समेत 18 के कटे चालान
RELATED ARTICLES


