बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर हवा में उड़ाया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी कुमार हर्ष कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों, सम्मानित अधिकारीगण तथा उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों और मेरे प्यारे बच्चों, हम सभी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, उत्साह और राष्ट्रीय स्वाभिमान का दिन है। सर्वप्रथम मैं देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों तथा अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं।
बुलंदशहर: कलेक्टरेट परिसर में डीएम ने किया ध्वजारोहण
RELATED ARTICLES


