बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलंदशहर के युवा एथलीट विपुल ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में स्थित 6,111 मीटर ऊंचे माउंट यूनाम के शिखर पर तिरंगा फहराकर जिले का नाम रोशन किया। विपुल जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भोपुर के निवासी हैं और उन्होंने ‘पीडीए शिखर अभियान-2026’ के तहत यह चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण अभियान पूरा किया। माउंट एवरेस्ट विजेता सागर कसाना के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम में विपुल के अलावा हर्ष यादव और साहिल शामिल रहे। टीम ने 8 अगस्त को अभियान की शुरुआत की और चरणबद्ध तरीके से ऊंचाई हासिल करते हुए खुद को उच्च हिमालयी परिस्थितियों के लिए तैयार किया।
14 अगस्त की रात शुरू हुई शिखर चढ़ाई
अभियान का सबसे कठिन अंतिम चरण 14 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे, लगभग 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित समिट कैंप से शुरू हुआ। रातभर कठिन परिस्थितियों में चढ़ाई करने के बाद टीम ने 15 अगस्त की सुबह करीब 6:40 बजे माउंट यूनाम के 6,111 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचकर तिरंगा और पीडीए का परचम फहराया। 75 डिग्री तक खड़ी चढ़ाई ने ली कड़ी परीक्षा
माउंट यूनाम की चढ़ाई के दौरान पर्वतारोहियों को बेहद कम ऑक्सीजन, जमा देने वाली ठंड, तेज हवाओं, बर्फीली परिस्थितियों और तकनीकी चढ़ाई का सामना करना पड़ा। अभियान के अंतिम चरण में कई स्थानों पर करीब 75 डिग्री तक की खड़ी ढलान पार करनी पड़ी।
स्वतंत्रता दिवस की सुबह देश का तिरंगा माउंट यूनाम की चोटी पर फहराकर विपुल ने न केवल अपने अभियान को ऐतिहासिक बनाया, बल्कि जहांगीराबाद और पूरे बुलंदशहर जिले का नाम भी गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
6,111 मीटर की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, बुलंदशहर निवासी ने रचा गौरवशाली इतिहास
RELATED ARTICLES


