बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अरनिया थाना क्षेत्र में करीब 6,730 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। थाना अरनिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत निर्णयशुदा 64 मुकदमों से संबंधित बरामद अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। इसके लिए गड्ढा खुदवाकर पूरी शराब को उसमें डालकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार, थाना प्रभारी अरनिया शशांक द्विवेदी, अभियोजन अधिकारी रणजीत सिंह, आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार और माल मोहर्रिर हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
64 मुकदमों से जुड़ी 6,730 लीटर शराब का हुआ विनष्टीकरण
0
9
RELATED ARTICLES


