Wednesday, August 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरमां की डांट से नाराज होकर घर से निकला छात्र, गंगनहर में...

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला छात्र, गंगनहर में मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में घर से निकले कक्षा 10 के छात्र का शव गंगनहर में मिलने से सनसनी फैल गई। शव देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि छात्र अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद छात्र का शव गंगनहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments