Sunday, November 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरMP पुलिस ने सिकंदराबाद में दी दबिश, शाखा डाकपाल व एक महिला...

MP पुलिस ने सिकंदराबाद में दी दबिश, शाखा डाकपाल व एक महिला हिरासत में


बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): मध्य प्रदेश पुलिस शनिवार को बुलंदशहर जिले थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में दबिश दी। मध्य प्रदेश पुलिस ने दबिश के दौरान शाखा डाकपाल में एक महिला को हिरासत में लिया और दोनों को अपने साथ ले गई। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव में डाकखाने में तैनात शाखा डाकपाल के खिलाफ मध्य प्रदेश में महिला को अगवा कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में शनिवार को मध्य प्रदेश पुलिस सिकंदराबाद पहुंची और सिकंदराबाद स्थित मुख्य डाक घर से बाहर से आरोपी शाखा डाकपाल और महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। आरोपी गांव मुरादाबाद में किराए पर रह रहा था।

दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments