बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोवास में चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को अपना निशाना बनाया। चोर तीन नलकूपों के कमरों का ताला तोड़कर मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है। चोर गांव मनोवास में तीन किसानों की ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ले गए। जब किसान सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल से मोटर चोरी देख उनके होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
गुलावठी: तीन ट्यूबवेलों से मोटर चोरी
RELATED ARTICLES


