बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव विकासखंड के गांव कमालपुर में वीरांगना आवंतीबाई लोधी के बोर्ड के पास करीब डेढ़ महीने पहले लगा एक पीपल वृक्ष को अज्ञात लोगों ने काट दिया जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव कमालपुर में वीरांगना आवंतीबाई लोधी के बोर्ड के पास करीब डेढ़ महीने पहले पीपल का पेड़ लगाया था। पीपल का वृक्ष वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायक होता है और पक्षियों तथा छोटे जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान करता है। ऐसे में एक सार्वजनिक स्थान पर लगे महत्वपूर्ण पेड़ को काटना असामाजिक तत्वों की गंभीर हरकत है। ग्रामीण नियमित रूप से इसकी देखभाल कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पेड़ को कटा हुआ पाया। यह खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए पौधे को काटने की इस घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।
गांव कमालपुर में डेढ़ महीने पहले लगे पीपल के वृक्ष को अज्ञात ने काटा
RELATED ARTICLES


