Wednesday, August 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएबीवीपी बुलंदशहर महानगर द्वारा 'वंदे मातरम' के सम्मान में निकाली गई मशाल...

एबीवीपी बुलंदशहर महानगर द्वारा ‘वंदे मातरम’ के सम्मान में निकाली गई मशाल यात्रा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘वंदे मातरम’ के गायन को रोकने एवं इसके अनादर के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बुलंदशहर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत के सम्मान में एक विशाल ‘जन आक्रोश मशाल यात्रा’ का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के साथ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और ‘वंदे मातरम’ का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जन आक्रोश मशाल यात्रा में विभाग संगठन मंत्री कमल, विभाग संयोजक मिहिर उपाध्याय, महानगर मंत्री सार्थक सिंह एवं महानगर सह मंत्री क्रिश शर्मा के साथ-साथ महानगर SFS संयोजक मानस, कनिष्क शर्मा, प्रांजल, स्पर्श, निखिल शर्मा, प्रशांत, देव तथा संगठन के अन्य अनेक समर्पित कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments