Wednesday, August 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरतीन एसडीएम की किया इधर से उधर

तीन एसडीएम की किया इधर से उधर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ने देर शाम जिले की तीन तहसीलों में एसडीएम के तबादले किए हैं। नए आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकारपुर के एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह का तबादला कर उन्हें सिकंदराबाद का एसडीएम बनाया गया है। वहीं रविकांत चौबे को डिबाई का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। खुर्जा से स्थानांतरित हुई प्रतीक्षा पांडेय को अब शिकारपुर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डिबाई के एसडीएम मनीष कुमार का तबादला कर उन्हें शिकारपुर न्यायिक एसडीएम बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments