Wednesday, August 19, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरपानी की कुंडी में डूबने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत के...

पानी की कुंडी में डूबने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नबीनगर में मंगलवार को 5 वर्षीय बच्ची की ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि रंजिश के चलते उनकी बेटी को डूबाकर मारा गया है। मृतक बच्ची की पहचान नबीनगर निवासी आकिल की पुत्री तबस्सुम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के बाद तबस्सुम अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजन बच्ची की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति ने पड़ोस के ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में बच्ची का शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है जिसके बाद परिजनों ने बच्ची का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि आकिल की तहरीर के आधार पर उस्मान के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments