Monday, August 24, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरअतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन...

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, पति समेत आठ पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि पति द्वारा तीन तलाक देने का भी आरोप है। एसएसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसका निकाह नगर के मोहल्ला पट्टी हरनाम सिंह निवासी सादिक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में छह लाख रूपए की मांग कर रहे थे। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर 30 जुलाई को उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। सीओ रामकरन सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर पति सादिक सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments