बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के सुबह से ही शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। जिले के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर धाम समेत प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह करीब चार बजे से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध और मिठाई अर्पित की। भक्तों ने भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर परिसर लगातार हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
RELATED ARTICLES


