बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के मनी नगरिया गांव में सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर रात में अपने घर के कमरे में सो रहा था तभी सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार का 13 वर्षीय बेटा सुरेश रात में अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खुर्जा के कैलाश अस्पताल समेत कई जगह इलाज के लिए लेकर गए। सुबह करीब 9 बजे सुरेश की हालत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सांप के काटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES


