Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कचहरी परिसर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के भाई के साथ लड़के पक्ष के लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि भाई को बचाने के लिए पीड़िता और उसकी मां मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। कचहरी परिसर में सरेआम हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments