Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, पांच अस्पतालों पर 50 लाख...

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, पांच अस्पतालों पर 50 लाख का जुर्माना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आयुष्मान भारत योजना के तहत अनियमितताएं बरतने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 11 आयुष्मान पैनल वाले अस्पतालों में जांच के दौरान गड़बड़ियां सामने आने के बाद पांच अस्पतालों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कई अस्पतालों को योजना से डी-पैनल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, बीते जुलाई माह में शासन की विशेष टीम ने जिले के आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों के इलाज दस्तावेजों और योजना के नियमों के पालन में कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से दोषी अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत यशराज अस्पताल पर 15 लाख, ग्लोबल अस्पताल पर 11 लाख, सीपी अस्पताल पर 10 लाख, एनएस अस्पताल पर 9 लाख और फैमिली अस्पताल पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आयुष्मान योजना में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के अन्य पैनल वाले अस्पतालों की भी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments