Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का बुलंदशहर आगमन पर किया...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का बुलंदशहर आगमन पर किया स्वागत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जूनापीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र में आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कांग्रेस नेता नरेंद्र त्यागी के आवास पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने जियाउर्रहमान को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सद्भाव, सेवा और मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वामी अवधेशानंद जी के विचार समाज, राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोते हैं, संत किसी वर्ग, संप्रदाय के नहीं होते अपितु वह सभी के होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments