बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में सोमवार की देर रात एक युवक अपने ही घर में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि बहलीमपुरा के रहने वाले सतीश ने बताया कि के परिवार के 26 वर्षीय कृष्ण गांव में ही खेती का काम करता था। मृतक कृष्ण की पत्नी ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे वह कमरे में पहुंची तो कृष्ण मृत पड़े हुए थे। कोतवाली नगर प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
देर रात घर में पड़ा मिला 26 वर्षीय युवक का शव
RELATED ARTICLES


