Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरमीन भगवान मंदिर में मूर्ति खंडित, मुकदमा दर्ज

मीन भगवान मंदिर में मूर्ति खंडित, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में स्थित मीन भगवान मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मंदिर में मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने मामले में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments