बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी डिबाई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसपी ग्रामीण ने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यों की प्रगति और लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसपी ग्रामीण ने किया सीओ डिबाई कार्यालय का औचक निरीक्षण
0
4
RELATED ARTICLES


