बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में पति की हत्या करने वाले आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी की निशानदेही से पुलिस को आलाकत्ल गमछा बरामद हुआ है। पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी आरोपी प्रीति को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी प्रीति ने बताया कि मेरा पति कृष्ण कुमार शराब पीने का आदी था जो शराब के नशे में रोजाना मेरे साथ मारपीट करता था। मंगलवार को आरोपी पत्नी प्रीति की उसके पति कृष्ण के साथ शराब पीने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी पत्नी ने गमछा से गला दबाकर पति कृष्ण कुमार की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीति पत्नी स्व० कृष्ण कुमार निवासी ग्राम बहलीमपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गमछे से गला दबाकर पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल
RELATED ARTICLES


