Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत व दो...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत व दो घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गांव लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। गुरुवार सुबह बुलंदशहर बाईपास से गंगापुल रोड पर हजीरो वाले कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजू की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी अनीता व आठ वर्षीय संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि राजू अपनी पत्नी और फुफेरे भाई के साथ गाजियाबाद से गांव हिम्मतपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने राहगीरों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राजू ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजू पुत्र प्रकाश निवासी गांव हिम्मतपुर थाना धनारी जिला संभल के रूप में हुई है। वहीं अनीता व आठ वर्षीय संदीप का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments