Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरसौतेली बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पेड़ से लटका...

सौतेली बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पेड़ से लटका मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के सुनाई की पेठ के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ पर दुपट्टे से शव लटका देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है।
आपको बता दें कि मामला दो अगस्त का है। मृतक पर आरोप था कि उसने अपनी 16 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में मृतक पर पोक्सो और दुष्कर्म में मामला दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही मृतक काफी परेशान चल रहा था। मृतक हरियाणा के पानीपत में रहकर लिफ्टर चलाने का काम करता था और वह अपने चार भाइयों में से तीसरे नंबर का था। दूसरी पत्नी की 16 वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया था कि 19 जुलाई को मृतक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
सीओ अनूपशहर भरत सोनकर का कहना है कि पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments