Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो असुरक्षित पनीर नष्ट

बुलंदशहर: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो असुरक्षित पनीर नष्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात करीब एक बजे विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान लगभग 400 किलो असुरक्षित पनीर बरामद कर मौके पर ही नष्ट करा दिया।
बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बोलोरो मैक्स सीएनजी वाहन को रोककर जांच की। वाहन में दो बड़े कंटेनरों के अंदर करीब 400 किलो पनीर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद पनीर की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपये आंकी जा रही है। जांच के दौरान पनीर अस्वच्छ स्थिति में मिला और स्वाद में खट्टा पाए जाने के बाद उसे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त माना गया। जनस्वास्थ्य को देखते हुए टीम ने करीब 400 किलो पनीर को तत्काल नष्ट करा दिया। वहीं आगे की जांच और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए पनीर के दो विधिक नमूने भी लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी ममता चौधरी ने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments