Saturday, November 28, 2026
HomeUncategorizedठगों ने नौकरी दिलाने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बनकर की एक लाख...

ठगों ने नौकरी दिलाने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बनकर की एक लाख की ठगी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी का प्रतिनिधि बनकर एक साइबर ठग ने कर्नाटक निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि शिकारपुर क्षेत्र में मोबाइल नंबर की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस की जांच में मोबाइल नंबर की लोकेशन शिकारपुर थाना क्षेत्र में मिली। ठग ने पीड़ित को प्रीमियम सेवा बंद कराने और सदस्यता शुल्क वापस दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद गूगल से सत्यापन के नाम पर यूपीआई आईडी पर रकम भेजने को कहा। पीड़ित ने ठग के झांसे में आकर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments