बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार इस बार भाई-बहन के प्रेम के साथ पुलिस और बच्चों के बीच आत्मीय रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बन गया। बच्चों और बच्चियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान कोतवाली परिसर में खुशी और अपनापन देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया।
कोतवाल रामफल सिंह ने बच्चियों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और उनकी खुशियों में शामिल हुए। रक्षाबंधन के इस भावुक पल ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और अपनत्व का संदेश दिया।
खुर्जा कोतवाली में बच्चों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी, उपहार पाकर खिले चेहरे
RELATED ARTICLES


