बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन रोड पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर इंटरलॉकिंग का रास्ता बनाए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग की जमीन पर कथित तौर पर रास्ते का निर्माण करा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग की ओर से श्मशान घाट की चारदीवारी कराने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाएगा। वन विभाग के सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खुर्जा: वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, इंटरलॉकिंग से बनाया रास्ता
RELATED ARTICLES


