बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 या 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बस से अब निशुल्क सफर कर सकेंगी। बुजुर्ग महिलाओं की यात्राओं में अब पैसा बड़ा नहीं बनेगा। इस खबर से बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं।
आपको बता दें कि जिलेभर में बुलंदशहर से 110, खुर्जा से 90 व सिकंदराबाद डिपो से 85 बसें संचालित है साथ ही अनूपशहर, शिकारपुर व नरौरा बस अड्डे से भी अन्य डिपो की बसों का संचालन होता है। प्रत्येक दिन सभी डिपो से 200 बसें संचालित हो रही है। इस हिसाब से एक बस में 7 से 8 महिलाएं एक बस में सफर कर रही है। बुलंदशहर जिले की तीनों डिपो से गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, दिल्ली आदि के अलावा आगामी दिनों में तीर्थ और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए भी महिलाओं को काफी सहूलियत रहेगी।
एआरएम ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का निशुल्क होगा। अब इस उम्र की सभी महिलाएं आयु का प्रमाण पत्र दिखाकर बस में सफर कर सकेंगी।
बुलंदशहर: 60 या 60 वर्ष से अधिक महिलाओं के लिए रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा
RELATED ARTICLES


