बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुख्ता बाजार स्थित एक मिठाई कारखाने में छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 35 किलोग्राम दूषित और पुरानी मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। नष्ट की गई मिठाइयों की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 750 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कारखाने से बर्फी और घेवर के दो नमूने भी जांच के लिए हैं। यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार, अनिल कौशल और राममिलन राणा शामिल रहे। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर त्योहारों के सीजन को देखते हुए मिठाई बनाने वाले कारखानों और अन्य संबंधित स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा।
35 किलोग्राम दूषित और पुरानी मिठाई नष्ट
RELATED ARTICLES


