Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरटायर पंचर होने से टेम्पो पलटा, तीन महिलाएं घायल

टायर पंचर होने से टेम्पो पलटा, तीन महिलाएं घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचा गांव के पास देर शाम एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं जबकि दो अन्य महिलाएं सुरक्षित बच गईं। टेंपो में कुल पांच लोग सवार थे और सभी अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, खुर्जा निवासी राजू अपने टेंपो से मनी गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस खुर्जा लौटते समय ऊंचा गांव के पास टेंपो के अगले पहिए में अचानक पंचर हो गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में शीला देवी, रेणु देवी और बृजेश देवी घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि तीनों को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं टेंपो में सवार दो अन्य महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने पर अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे हुए टेंपो को सड़क किनारे खड़ा कराया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। थाना इंचार्ज शशांक द्विवेदी ने हादसे में सभी पांच लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments