बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव घुसरानागेल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव घुसरानागेल निवासी मनीष कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी 32 वर्षीय रेखा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार, परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
अचानक बिगड़ी विवाहिता की तबीयत, उपचार के दौरान मौत
RELATED ARTICLES


