बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रेलवे विभाग की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन दिन के लिए अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया है। जो गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच चलेगी। इससे यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है और शनिवार 29 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन गाजियाबाद से सुबह 11 बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे खुर्जा जंक्शन पहुंचेगी और दोपहर सवा एक बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अलीगढ़ से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होकर सवा दो बजे बजे खुर्जा जंक्शन पहुंचेगी और इसके बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। रेलवे की इस अतिरिक्त सेवा से रक्षाबंधन पर अपने घर व रिश्तेदारों के यहां जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबररक्षाबंधन पर्व को देखते हुए तीन दिन के लिए अतिरिक्त ट्रेन शुरु
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए तीन दिन के लिए अतिरिक्त ट्रेन शुरु
0
7
RELATED ARTICLES


