बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 8 बजे नयाबांस पुलिया के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर उपचार के लिए स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। स्याना कोतवाली प्रभारी के अनुसार, घायल पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्याना: नयाबांस पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


