बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला का फोन हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 1.47 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता अनन्या झूफला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के मोबाइल पर एक शादी का डिजिटल कार्ड भेजा गया था। कार्ड देखने के लिए जैसे ही उन्होंने फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से रकम निकाल ली।
पीड़िता के खाते से 22 अगस्त को 95 हजार, 50 हजार और 2660 रुपये की निकासी की गई। घटना की जानकारी होने पर अनन्या ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल प्रभारी मिश्र ने बताया कि व्हाट्सऐप नंबर के जरिए डिजिटल कार्ड भेजा गया था। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। मामले में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस साइबर ठगी से जुड़े मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड भेजकर किया फोन हैक, डेढ़ लाख रुपये की ठगी
RELATED ARTICLES


