Saturday, August 29, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरदो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की छत से...

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की छत से गिरकर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव नगला मजरा करणपुर कला में गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष का 21 वर्षीय युवक उपदेश कुमार छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी छाती और सिर में गंभीर चोट है। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार को मृतक उपदेश का गांव के ही अर्जुन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि अर्जुन सिंह अपने भाइयों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उपदेश के घर पहुंच गया। उपदेश, अर्जुन को देखकर अपनी जान बचाकर छत की तरफ भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए छत पर उसे घेर लिया और छत से नीचे फेंक दिया। हादसे में उपदेश के सिर और छाती में गंभीर चोट आई है। परिजनों से सरकारी अस्पताल अनूपशहर ले गए जहां से उसकी हालात को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और फिर बुलंदशहर रेफर किया गया। सिर में ब्रेन हेमरेज होने की वजह से उपदेश की मौत हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उपदेश ने ईट फैंकी थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया।
सीओ अनूपशहर भारत सोनकर ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद में घायल हुए युवक की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments