बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र स्थित गांव हिम्मतगढ़ी में शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि युवा समाजसेवी कृष्णा कुमार सूर्यवंशी ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया। खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैदान पर खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, ताकत और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजक कृष्णा कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना बढ़ती है, साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।
रक्षाबंधन के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
RELATED ARTICLES


