Saturday, August 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के नयावास कुतुबपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेड़िया बॉक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 वर्षीय योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल योगेंद्र सिंह को उपचार के लिए डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज राहुल सिंह राजपूत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस की ओर से किसी वाहन या चालक की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक योगेंद्र सिंह पुत्र भूदेव सिंह की शादी करीब चार से पांच वर्ष पहले हुई थी। वह तीन बहनों और दो भाइयों में से एक थे। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने बताया कि हादसे की पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments