बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा-शिकारपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनूपशहर से गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहे दंपत्ति और उनका आठ वर्षीय बेटा हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मां और बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खुर्जा देहात क्षेत्र के रोहिंदा मीरपुर निवासी विनोद अपनी पत्नी नीरू और आठ वर्षीय बेटे सिद्धार्थ के साथ अनूपशहर गए थे। गंगा स्नान करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे पहाड़गढ़ी गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से विनोद, उनकी पत्नी नीरू और बेटा सिद्धार्थ सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को खुर्जा के राजकीय सूरजमल जटिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल में विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली जबकि नीरू और सिद्धार्थ के सिर व शरीर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। दोनों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें के हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति समेत 8 वर्षीय बच्चा घायल
RELATED ARTICLES


