Saturday, August 29, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबररामघाट: सट्टे के पैसों को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों...

रामघाट: सट्टे के पैसों को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सट्टे के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष मे विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध जुए और सट्टे के कारोबार से जुड़ा पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध जुए और सट्टे के कारोबार को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सट्टे का कारोबार चल रहा है लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से इस तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments