Sunday, August 30, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: सड़क पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को दावत

सिकंदराबाद: सड़क पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को दावत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद एसडीएम कोर्ट के पास राजा रोडवेज कॉलोनी में सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे सड़क पर गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों के हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार गड्ढों के कारण चोटिल होते-होते बचे हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments