Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: चाइनीज मांझे की चपेट में आया व्यापारी, गर्दन कटने से बाल-बाल...

गुलावठी: चाइनीज मांझे की चपेट में आया व्यापारी, गर्दन कटने से बाल-बाल बची


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी नगर में चाइनीज मांझे का कहर देखने को मिला है। रक्षाबंधन के दिन दुकान से बाइक पर घर लौट रहे एक व्यापारी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई।
आपको बता दें कि गुलावठी नगर के मोहल्ला करतनपुरी निवासी व्यापारी राहुल कुमार के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन शाम को वह बाइक पर धीमी रफ्तार से दुकान से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मिशन स्कूल के पास बच्चे पतंग लूट रहे थे। तभी कटी हुई पतंग में लिपटा चाइनीज मांझा उनके संपर्क में आ गया और वह घायल हो गए। व्यापारी का कहना है कि अगर बाइक की रफ्तार तेज होती तो मांझा उनकी गर्दन को गंभीर रूप से काट सकता था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments