Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरअकबरपुर-टियाना मार्ग बना हादसों का कारण, जगह-जगह गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

अकबरपुर-टियाना मार्ग बना हादसों का कारण, जगह-जगह गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र में गुलावठी-बीबीनगर मुख्य मार्ग से जुड़े अकबरपुर-टियाना संपर्क मार्ग की बदहाल हालत राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है।
बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन दो बरसात भी सड़क की हालत नहीं सुधार सकीं और सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिसके कारण मार्ग जल्द ही जर्जर हो गया। यह मार्ग हापुड़ जिले को जोड़ता है और आगे दिल्ली-मेरठ-बरेली हाईवे से भी संपर्क कराता है। ऐसे में इस मार्ग पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वाहन चालक भी आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments