Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरछह पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई देकर दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

छह पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई देकर दी गई सम्मानपूर्वक विदाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिनेश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें घड़ी, शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक नजर आया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए सेवा काल के अनुभव साझा किए और उनके कार्यों की सराहना की। समारोह के अंत में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस विभाग की ओर से उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments