बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिला जज के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर की मौजूदगी में सोमवार को मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाल सम्प्रेक्षण गृह तथा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों/बाल अपचारियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



