Tuesday, September 1, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरशादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिनामई गांव में देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। युवक के वहां पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों को हुई जिसके बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए और युवक को घेर लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और थप्पड़ों से की गई पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर सीओ अनूपशहर भरतराम सोनकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह जानने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक वास्तव में महिला से मिलने ही पहुंचा था या घटना के पीछे कोई दूसरा कारण भी है।
वहीं एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments