Wednesday, September 2, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरप्राचीन शीतला माता मंदिर के पुरोहित पंडित सुरेश चंद शर्मा का लंबी...

प्राचीन शीतला माता मंदिर के पुरोहित पंडित सुरेश चंद शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अगौता ब्लॉक क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली स्थित प्राचीन शीतला मंदिर के अध्यक्ष और पुरोहित सुरेश चंद शर्मा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नम आंखों से ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
आपको बता दें कि 66 वर्षीय सुरेश चंद शर्मा धार्मिक कामों में खास रुचि रखते थे। वह प्राचीन शीतला माता मंदिर से लंबे समय से जुड़े थे। उन्हें मंदिर की चौथी पीढ़ी का महंत बताया गया है। वह मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की हमेशा मदद करते थे। कई महीनों बीमार चल रहे थे। लाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments