Friday, September 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसुपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कटरा तक करने की मांग, रेल मंत्री...

सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कटरा तक करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्री से जम्मू जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन माता वैष्णो देवी कटरा तक करने की मांग की है। ट्रेन का सीधे कटरा तक संचालन होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन अभी सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन तक चलती है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर से जम्मू जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार और शनिवार को बुलंदशहर आती है। बुधवार और रविवार को यह शहीद कैप्टन तुषार महाजन पहुंचती है। वापसी में ट्रेन बुधवार और रविवार को चलकर बृहस्पतिवार और सोमवार को बुलंदशहर आती है। नगर वासियों का कहना है कि बुलंदशहर से काफी यात्री ट्रेन का उपयोग करते हैं। यात्रियों को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से कटरा जाने के लिए सीधा साधन नहीं मिलता। जम्मू रेलवे स्टेशन से निजी बस में अधिक रुपए देकर यात्रा करनी पड़ती है। रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में नवरात्र और छुट्टियों में सीधे कटरा तक सफर की सुविधा की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments