Friday, September 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद बर्खास्त

बुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद बर्खास्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मरीजों की अनदेखी करना और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले सूबे के 26 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया हैं जिनमें बुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद भी शामिल हैं।
लखनऊ से प्राप्त समाचार के अनुसार:-
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी और ड्यूटी में लापरवाही दो दर्जन से अधिक सरकारी डॉक्टरों को भारी पड़ी। लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और चिकित्सीय दायित्वों का पालन नहीं करने वाले 26 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और चिकित्सीय कार्यों में लापरवाही के मामले में नौ अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित और लापरवाही के आरोपों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 डॉक्टरों की बर्खास्तगी की कार्रवाही की गई हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की प्राथमिक जिम्मेदारी मरीजों को समय पर, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना हैं।
ये डॉक्टर बर्खास्त किए
बुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद, फिरोजाबाद के डॉ. स्वदेश कुमार, अलीगढ़ में डॉ. वीरेंद्र सिंह, गाजीपुर में डॉ. स्वाती विश्वकर्मा, हरदोई में डॉ. बृजेश यादव, महोबा में डॉ. ईशान दीक्षित, लखनऊ सिविल हॉस्पिटल में डॉ. मनोज चौरसिया, हरदोई के डॉ. मो. उताउर रहमान, डॉ. मनीष खन्ना, बलरामपुर डॉ. अक्षय लेले, मथुरा के डॉ. राकेश फौजदार, मीरजापुर में डॉ. नरेंद्र जायसवाल, झांसी की डॉ. निशा बुंदेला, गाजीपुर डॉ. अचल सिंह, बरेली के डॉ. शशांक वर्मा, सुलतानपुर के डॉ. आशुतोष शुक्ला आदि को बर्खास्त किया गया हैं।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments